img-fluid

कांग्रेस ने शुरु की निकाय चुनाव की तैयारियां, प्रत्याशी चयन में बरती जाएगी सतर्कता

December 04, 2020

  • रिपोर्ट कार्ड के आधार पर तय होगी उम्मीदवार

भोपाल। विधानसभा उपचुनाव में मात खा चुकी कांग्रेस ने अब नगरीय निकाय चुनाव में नजरें जमा ली हैं। भले ही अभी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। 15 महीने में ही सरकार गिरने की टीस झेल रही कांग्रेस अब ये गलती नहीं करना चाहती। यानी दूध से जली कांग्रेस अब छाछ को भी फंूक-फूंक कर पी रही है। पार्टी ने निकाय चुनाव में टिकट के लिए कुछ आधार तय किए हैं। उम्मीदवारी का सबसे बड़ा आधार कार्यकर्ता का पार्टी के प्रति समर्पण होगा। इसके बाद उसका पिछले तीन चुनावों में काम देखा जाएगा। पार्षद से लेकर नगरपालिका अध्यक्ष और महापौर के टिकट के दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड जिला कांग्रेस कमेटी बनाएगी। जिला कमेटी के हिस्से में ही पार्षदों के टिकट की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जिला और नगर की कमेटी टिकट के दावेदारों का पिछला रिकॉर्ड देखेगी। साल 2013 के विधानसभा चुनाव, 2018 के विधानसभा चुनाव और 2020 के विधानसभा उपचुनावों में कार्यकर्ता का परफॉर्मेंस देखा जाएगा। इसके अलावा सबसे जरुरी होगा इन सालों में उसका पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण का भाव। क्या कार्यकर्ता का कामकाज भाजपा नेताओं से मिलकर चलता है। इन तीन चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इन सालों में विपक्ष में रहने के बाद भी क्या कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़ा होकर भाजपा सरकार का जोरदार विरोध करता रहा है। इन बिंदुओं के आधार पर ही टिकट के दावेदारों की कुंडली बनाई जाएगी और उसकी आधार पर टिकट दिया जाएगा।

Share:

  • युवक कांग्रेस चुनाव में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग

    Fri Dec 4 , 2020
    अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में, 11 महामंत्री व 56 सचिव पदों के लिए 116 दावेदार 3 लाख 50 हजार सदस्य चुनेंगे प्रदेश अध्यक्ष भोपाल। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस चुनाव के लिए मतदान की तारीख तय हो गई है। 10, 11 व 12 दिसंबर को मतदान होगा। ऐसा पहली बार होगा, जब किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved