
जबलपुर। कांग्रेस द्वारा आज शहर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकालकर मतदाताओं से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। वाहन रैली में राज्यसभा सांसद विवेक तनखा, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत, विधायक विनय सक्सेना, संजय यादव आदि नेता मौजूद रहे। जो कि महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नु के समर्थन में मतदान की अपील करते नजर आए। इस अवसर पर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि वह जनसेवक हैं, जनता की सेवा और शहर विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved