
भोपाल। देश में कृषि कानूनों के विरोध पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस और विरोधी दलों के ये नेता किसानों को नाम पर खुद को राजनीतिक रूप से फिर से जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए सोनिया गांधी और शरद पंवार जैसे नेताओं को देश की जनता को जवाब देना होगा। शिवराज ने कहा कि आज जो लोग कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं, ये सभी दल पहले ऐसे ही कृषि सुधारों की मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कृषि मंत्री रहे शरद पंवार ने 2011 में मुझे एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने एपीएमसी एक्ट मॉडल का समर्थन किया था। कांग्रेस ने 2019 में अपने चुनाव घोषणा पत्र में भी लिखा था कि कांग्रेस कृषि उत्पादों के व्यापार की व्यवस्था करेगी, जिसमें निर्यात और अंतर्राज्यीय व्यापार भी शामिल होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved