
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (Independence day) पर तिरंगा झंडा के अपमान को लेकर कांग्रेस (Congress) हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रही है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा (Congress leader KK Mishra) का आरोप है कि प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के झंडे से नीचे तिरंगा फहराया गया। इसी तरह आगर-मालवा जिले के भाजपा कार्यालय (BJP Office) में भी पार्टी के झंडे से नीचे तिरंगा फहराया। कांग्रेस (Congress) का आरोप है कि केंद्र सरकार के आजादी महोत्सव में जो लोगा दिकया है, उसमें बैकग्राउंड काला है। जिसमें तिरंगे से सफेद रंग गायब है। सिर्फ भाजपा के झंडे के दो रंग केसरिया और हरा है। वहीं इधर राजगढ़ में प्रभारी मंत्री मोहन यादव (Minister Mohan Yadav) ने जिस सरकारी वाहन से परेड का निरीक्षण किया,उस पर तिरंगा उल्टा लगा था। इस मामले में वाहन चालक को निलंबित किया है। जबकि आरआई केा शोकॉज नोटिस दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved