img-fluid

कांग्रेस तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देगी

May 06, 2026


चेन्नई । तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए (To Vijay’s party TVK to form the Government in Tamilnadu) कांग्रेस पूर्ण समर्थन देगी (Congress will give Full Support) । यह फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद लिया गया ।

  • ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि टीवीके अध्यक्ष विजय ने कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन मांगा था। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता, खासकर युवाओं ने एक स्पष्ट और मजबूत जनादेश दिया है, जो एक धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और जनकल्याणकारी सरकार के पक्ष में है। कांग्रेस ने इस जनादेश का सम्मान करते हुए टीवीके को ‘पूर्ण समर्थन’ देने का निर्णय लिया है। हालांकि, पार्टी ने यह भी साफ किया है कि यह समर्थन एक शर्त के साथ होगा। कांग्रेस ने कहा कि इस गठबंधन में ऐसी किसी भी ‘सांप्रदायिक ताकत’ को शामिल नहीं किया जाना चाहिए, जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखती हो।

    प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया कि टीवीके और कांग्रेस का यह गठबंधन केवल सरकार गठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में स्थानीय निकाय चुनाव, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों में भी साथ मिलकर काम करेगा। दोनों पार्टियां पेरुंथलाइवर कामराज, पेरियार और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगी।

     

    जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि इस गठबंधन को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, राहुल गांधी और विजय ने संयुक्त रूप से यह संकल्प लिया है कि वे जनता के इस ऐतिहासिक जनादेश का सम्मान करेंगे और राज्य के लोगों, खासकर युवाओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।

    इस बीच, कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राजेश कुमार को तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब सिद्धांतों से समझौता आम हो गया है, राजेश कुमार की निष्ठा और ईमानदारी एक मिसाल है।

     

    Share:

  • मुंबई एयरपोर्ट के पास अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में लगी आग, यात्रियों को बाहर निकाल

    Wed May 6 , 2026
    मुंबई। मुंबई (Mumbai) के अंधेरी (ईस्ट) में अंडरग्राउंड T2 एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन (Underground T2 Airport Metro Station) में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन चौकस हो गाया। तुरंत यात्रियों को अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन से बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved