
भोपाल। मप्र भाजपा ने हाल ही में बूथ विस्तारक अभियान चलाकर बूथ स्तर के सदस्यों का डिजिटल डाटा तैयार किया है। अब इसी तरह पर कांग्रेस भी कार्यकर्ताओं का डिजिटल डाटा तैयार करने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, आईटी एवं जिला प्रभारियों की बैठक ली है। जिसमें उन्होंने सदस्यता अभियान पर विशेष फोकस करते हुए गांव गांव तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। कमलनाथ ने कहा कि मंडलम, सेक्टर और बूथ में अधिक से अधिक कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएं। घर चलो, घर घर चलो कार्यक्रम में तेजी लाएं, डिजिटल सदस्यता को ज्यादा महत्व दें।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved