img-fluid

आम जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करें कांग्रेस के कार्यकर्ता – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

September 09, 2026


सिरसा । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कांग्रेस के कार्यकर्ता आम जनता की आवाज बनकर (Congress Workers by becoming voice of Common People) भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करें (Should Fight against BJP Government) ।


  • सिरसा से सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने रादौर रोड स्थित रतन फार्म, ऊंचा चंदना में आयोजित खेड़ी लक्खा सिंह ब्लॉक कांग्रेस अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश स्पष्ट है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाएं और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी, कर्मचारियों की समस्याएं और भ्रष्टाचार आम आदमी के सामने बड़ी चुनौतियां बनकर खड़े हैं।

    उन्होंने प्रदेश में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर निलंबन, बर्खास्तगी और अन्य दंडात्मक कार्रवाई करना समाधान नहीं है। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबे समय से जारी है और नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों को धमकाने के बजाय उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए। “जो लोग शहरों को साफ रखने का काम करते हैं, उनकी आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याएं सुनी जानी चाहिए।” उन्होंने सरकार से दंडात्मक कार्रवाई रोककर वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने की मांग की।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने आम परिवार का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों से मध्यम वर्ग और गरीब परिवार परेशान हैं। रोजगार के अवसरों की कमी और बढ़ती आर्थिक मुश्किलों ने युवाओं और परिवारों की चिंता बढ़ाई है। कुमारी सैलजा ने सरकारी व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा जनकल्याण पर खर्च होना चाहिए, न कि अनावश्यक खर्चों में। प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकती है। अधिवेशन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, विधायक चंद्रमोहन, नरपाल सिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष, शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अंबाला कैंट परविंदर सिंह परी, ब्लॉक अध्यक्ष (खेड़ी लक्खा सिंह) परमजीत धीमान, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, श्याम सुंदर बत्रा, निर्मल चौहान, सुधा भारद्वाज, सुरेश ढांडा, एवं भारी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share:

  • केंद्रीय कैबिनेट की बड़ी सौगात, दिल्ली-हावड़ा, मुंबई-चेन्नई समेत 7 बड़े रेल रूट होंगे फोरलेन

    Wed Sep 9 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) को आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देश के सबसे व्यस्त रेल रूट्स पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए अब सात हाई डेंसिटी नेटवर्क (HDN) कॉरिडोर को फोरलेन के जरिए मजबूत किया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने इन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved