img-fluid

छिंदवाड़ा के कांग्रेसियों को बैज से मिलेगा मंत्रालय में प्रवेश

May 28, 2023

  • कमलनाथ ने बैठक में कहा… निष्ठा से लगे रहो सफलता मिलेगी

भोपाल। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के सौंसर में ग्रामीण कांगे्रस कमेटी की बैठक कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष और समन्वयक को बैज दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार में यह बैज मंत्रालय के लिए गेट पास होगा। इस बैज की सहायता से अपने पांच साथियों को मंत्रालय में ला सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कमलनाथ ने सौंसर के रामकोना में ग्रामीण कांग्रेस की बैठक की। कमलनाथ ने पार्टी नेताअेां से कहा कि अगले 5 महीने में निष्ठा की सबसे बड़ी परीक्षा है। इतने साल आप लगे रहे। इसी निष्ठा के साथ लगे रहेंगे, तो सफलता पाने से कोई नहीं रोक पाएगा। छिंदवाड़ा में हर क्षेत्रीय अध्यक्ष और समन्वयक को बैज दिया जाएगा। आगामी दिनों में प्रदेश में बनने जा रही कांग्रेस सरकार में यह बैज मंत्रालय के लिए गेट पास होगा। आप इस बैज की सहायता से अपने पांच साथियों को मंत्रालय में ला सकते हैं।


कमलनाथ के इस बयान पर भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि ये प्रदेश की जनता से धोखा और ठगी करने के बाद अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं। चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को ठगने की कोशिश हो रही है। सभी को पता है प्रशासनिक भवनों में प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन होता है, राजनीतिक दलों का नहीं।

Share:

  • अब राम को कांग्रेस के पाले में लाने में जुटे कमलनाथ

    Sun May 28 , 2023
    भाजपा से छीनेगी हिंदुत्व का मुद्दा, कांग्रेस प्रदेश भर में करेगी सुंदरकांड भोपाल। प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में हिुदुत्व का मुद्दा भी जोरे-शोर से उठेगा। अभी तक भाजपा हिंदुत्व का राजनीतिक फायदा लेती आ रही है। इसे कांग्रेस छीनने की कोशिश में लगी है। खुद केा सबसे बड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved