
इंदौर। करीब 5 महीने पहले भाजपा सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के मामले में कांग्रेसी अब सोमवार को गिरफ्तारी देने जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने शहर अध्यक्ष बाकलीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों पर प्रकरण दर्ज किया था। सोमवार को 9 कांग्रेस पदाधिकारी कोर्ट पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे।
कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया था। रावजी बाजार थाने में इस मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित 9 कांग्रेसियों पर धारा 188 तो 11 पर धारा 353 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इनमें बाकलीवाल के अलावा जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, विधायक संजय शुक्ला, पंकज संघवी, देवेंद्रसिंह यादव, सुरजीतसिंह चड्ढा, चिंटू चौकसे आदि शामिल थे। ये सभी सोमवार सुबह 11 बजे कोर्ट में गिरफ्तारी देने एक साथ पहुंचेंगे। इसके अलावा कांगे्रस कार्यकर्ता भी कोर्ट पहुंचेंगे और जिन लोगों के नाम एफआईआर में थे वे पदाधिकारियों के साथ पेश होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved