img-fluid

किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों का हल्ला बोल प्रदर्शन

December 08, 2020


इन्दौर। किसान विरोधी बिल के विरोध और किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने आज छावनी अनाज मंडी पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसानों के समर्थन में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।
किसान बिल के विरोध किसानों ने आज देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है, जिसे 20 से अधिक राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया है, जिनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस भी शामिल है। किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी सभी शहर व जिला इकाइयों को जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का आदेश जारी किया। इसी कड़ी में कांग्रेसियों ने आज छावनी अनाज मंडी पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इसके पूर्व तमाम कांग्रेसी अग्रसेन चौराहे पर इकट्ठा हुए और वहां से रैली के रूप में नौलखा स्थित छावनी मंडी के मुख्य गेट पर इकट्ठा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने काला कानून वापस लो, मोदी सरकार हाय-हाय, किसानों के सम्मान कांग्रेस है मैदान में, मोदी-शिवराज हमसे डरता है, हमेशा पुलिस को आगे करता है, जैसे नारे भी लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था और छावनी अनाज मंडी का मुख्य गेट बंद करके यह बेरिकेस और पुलिस की तगड़ी व्यवस्था की गई थी। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि देश के अन्नदाताओं ने मोदी की घमंडी सरकार को आज हिलाकर रख दिया है। किसान बिल आत्मघाती बिल है और इससे देश की कृषि व्यवस्था सीधे-सीधे किसानों से छीनकर अंबानी, अडानी जैसे उद्योगपतियों के हाथों में चली जाएगी। आज किसानों के समर्थन में पूरा देश भारत बंद के साथ खड़ा हुआ है और मोदी सरकार को एक बार नहीं दस बार किसानों के आगे झुकना पड़ेगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से विनय बाकलीवाल, सदाशिव यादव, विधायक संजय शुक्ला, सत्यनारायण पटेल, राजेश चौकसे, शैलेष गर्ग, पिंटू जोशी, देवेंद्रसिंह यादव, सचिन सिलावट, दीपक वानखड़े आदि उपस्थित थे।

 

Share:

  • मेंदोला को मंत्री नहीं बनाया तो महापौर पद की दावेदारी पक्की कई दावेदार निगम-मंडल में एडजस्ट होंगे

    Tue Dec 8 , 2020
    इंदौर। अगर सामान्य सीट का महापौर आता है तो इन्दौर से कई भाजपा नेता दावेदार हैं। विधायक रमेश मेंदोला को अगर मंत्री नहीं बनाया गया तो उनकी दावेदारी भी महापौर के लिए पक्की हो जाएगी। मेंदोला का नाम संगठन के लिए भी लिया जा रहा है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वे संगठन में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved