img-fluid

मधुमेह के रोगियों को इन चीजों का सेवन करना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी

January 12, 2026

नई दिल्ली। डायबिटीज यानी मधुमेह की बीमारी से दुनिभर में 42 करोड़ से ज्यादा लोग ग्रसित हैं। भारत में भी लगातार डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से अब भारत को मधुमेह की राजधानी भी कहा जाने लगा है। डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़कर 9.8 करोड़ हो जाएगी। बता दें, डायबिटीज यानी मधुमेह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है। जो शरीर में इंसुलिन की कमी से होती है।

डायबिटीज (Diabetes) की मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि, इसके कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) बढ़ सकता है। जिससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में अनियमित रूप से शुगर लेवल का बढ़ना आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है।

यूं तो डायबिटीज के मरीजों को ड्राई फ्रूट्स का नियमित तौर पर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है। लेकिन कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं, जिनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। तो आज हम आपको बताएंगे की मधुमेह के मरीजों को किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।



  • -किशमिश:
    किशमिश (Raisins) में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज के साथ ही कैलोरीज की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में मधुमेह से जूझ रहे लोगों को किशमिश के सेवन से बचना चाहिए।

    -खजूर:
    खूजर(dates) में भी किशमिश की तरह ही शुगर की अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को खजूर खाने से बचना चाहिए। साथ ही सूखे हुए छुहारे का भी ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

    -कैफीन:
    डायबिटीज के मरीजों को कैफीन (Caffeine) के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकती है। ऐसे में चाय और कॉफी जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

    -सॉफ्ट ड्रिंक्स:
    गर्मियों के मौसम में यू्ं तो सॉफ्ट ड्रिंक्स इंसान को तरोंताजा कर देती हैं। लेकिन मधुमेह से ग्रसित लोगों को यह नुकसान पहुंचा सकती है। सॉफ्ट ड्रिंक्स(Soft drinks) में मौजूद स्वीटनर और प्रिजरवेटिव अनियंत्रित तरीके से आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन से परहेज करना चाहिए।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। अगर आप पहले किसी बीमारी से ग्रसित है तो उपाय करने से पहले डॉक्‍टर का परामर्श जरूर लें ।

    Share:

  • शरीर में दिखे ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हार्ट अटैक के खतरे का हो सकता है संकेत

    Mon Jan 12 , 2026
    नई दिल्‍ली । WHO के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल करीब 1 करोड़ 79 लाख लोगों की मौत दिल की बीमारी के कारण होती है। बता दें कि हार्ट अटैक (दिल का दौरा) आने से पहले शरीर में कुछ लक्षण (heart attack symptoms) दिखाई देने लगते हैं। हार्ट अटैक के लक्षणों (symptoms of heart attack) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved