
डेस्क। नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज के बाद से ही विवादों में है। अब नेशनल कमीशन फॉर वूमेन ने भी इस गाने को लेकर बड़ा एक्शन लिया है, जिसकी वजह से संजय दत्त और नोरा फतेही की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
नेशनल कमीशन फॉर वूमेन (NCW) ने गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर उठे विवाद के बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही, एक्टर संजय दत्त और कुछ अन्य लोगों को समन भेजा है। कमीशन ने अपने बयान में कहा कि गाने का कंटेंट पहली नजर में अश्लील, आपत्तिजनक और सेक्सुअली सजेस्टिव लगता है।
साथ ही यह भारतीय न्याय संहिता (BNS), IT एक्ट और POCSO एक्ट के नियमों का उल्लंघन करता हुआ नजर आ रहा है। NCW ने कहा कि उसने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस मामले का खुद संज्ञान लिया है।
कमीशन ने गीतकार रकीब आलम, KVN ग्रुप के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और किरण कुमार को भी 24 मार्च को पेश होने के लिए बुलाया है। सभी से कहा गया है कि वे जरूरी दस्तावेजों के साथ हाजिर हों। कमीशन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई पेश नहीं होता है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved