
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण प्रयासों में सहयोग मानव धर्म है। दिव्यकला मेला दिव्यांगजन की दिव्यशक्तियों के प्रदर्शन का मंच है। उनकी आत्म-निर्भरता की प्रभावी पहल है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि दिव्यकला मेले की श्रृंखला में तीसरे भोपाल मेले में खरीददारी का रिकार्ड बनाएं। देश के विभिन्न स्थानों से उत्पाद लेकर आए दिव्यांग शिल्पकार, उद्यमियों को कोई भी सामान वापस नहीं ले जाना पड़े।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved