बड़ी खबर

कोरोनाः दुनियाभर में 1.95 करोड़ लोग संक्रमित, 24 घंटे में 2.74 लाख नए मामले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया पस्त हो चुकी है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के करीब पहुंच गई है। अमेरिका, ब्राजील, भारत जैसे देश सबसे ज्यादा पस्त हैं। बीते दिन दुनियाभर में 2.74 लाख नए मामले आए, जबकि 6215 लोगों की मौत हुई। अब तक एक करोड़ 95 लाख 23 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि 7 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 25 लाख के पार पहुंच गया है। दुनियाभर में अभी भी 62 लाख 67 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। यहां अबतक 50.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 64 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 63 हजार से ज्यादा नए केस आए, जबकि 1289 लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है। ब्राजील में संक्रमण के 24 घंटे में 49 हजार नए मामले और आए हैं।
अमेरिका: केस- 5,095,309, मौतें- 164,093
ब्राजील: केस- 2,967,064, मौतें- 99,702
भारत: केस- 2,086,864, मौतें- 42,578
रूस: केस- 877,135, मौतें- 14,725
साउथ अफ्रीकाः केस- 545,476, मौतें- 9,909
मैक्सिको: केस- 462,690, मौतें- 50,517
पेरू: केस- 455,409, मौतें- 20,424
चिली: केस- 368,825, मौतें- 9,958
कोलंबिया: केस- 367,196, मौतें- 12,250
स्पेन: केस- 361,442, मौतें- 28,503

Share:

Next Post

निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आएंगी वाणी कपूर

Sat Aug 8 , 2020
निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। अभी फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार अभिषेक कपूर के साथ काम करेंगे। वहीं अब फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के नाम की भी घोषणा हो गई है। अभिनेता आयुष्मान खुराना के अपोजिट वाणी कपूर […]