img-fluid

Corona ने फिर बढ़ाई सरकार की चिंता

March 04, 2021

  • नाइट कर्फ्यू का फैसला अभी नहीं, चौकसी बढ़ाई

भोपाल। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) ने एक बार फिर सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने विशेष रूप से महाराष्ट्र सीमावर्ती जिलों में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की रोकथाम के निर्देश दिए। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि कहीं पड़ोसी राज्य से आने-जाने वालों की वजह से प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में समस्या का विस्तार न हो, इस आशंका को निर्मूल किया जाए। फेस मास्क (Face Mask), सैनिटाइजर (Sanitizer)  के उपयोग और बड़े मेलों और जलसों के आयोजन पर नियंत्रण का कार्य भी किया जाए।

महाशिवरत्रि पर सीमित संख्या में करें कार्यक्रम
उज्जैन में महाशिव रात्रि पर्व पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु आमतौर पर जुड़ते हैं, जिनकी इस वर्ष अनुमानित संख्या 20 से 25 हजार ही होगी। अन्य स्थानों पर भी धार्मिक आयोजनों में नागरिकों की संख्या सीमित रखने और बड़े आयोजन संपादित न करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी रहे रोको टोको अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा के भोपाल और इंदौर कोरेाना का संक्रमण बढ़ते हुए सभी एहतियात बरतें। इसके साथ ही अन्य नगरों में भी आवश्यक एहतियात बरतना आवश्यक है। नागरिक खुद भी सजग रहें और प्रशासन द्वारा भी रोको टोको अभियान अवश्य संचालित किया जाए। यह जागरूकता हमें रोग को फैलने से बचाएगी और हम गत 11 माह में जिस समस्या से दो-चार होने के बाद सामान्य स्थिति में आ रहे हैं, वह कायम रह सकेगी।

Share:

  • Ahmedabad Test: इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर ढेर

    Thu Mar 4 , 2021
    अहमदाबाद। भारत (India) के खिलाफ यहां जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल के कुछ देर बाद इंग्लैंड (England’s) की पहली पारी (first innings ) 205 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 55 और डेनियल लॉरेंस ने 46 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 28 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved