
संत नगर। उपनगर में गुरुवार को 20 कोरोना पेशेंट मिलने से हड़कंप मच गया। यहां के सीआरपी क्षेत्र में ही 10 कोरोना पेशेंट मिले हैं जिसके चलते यह क्षेत्र हॉट स्पॉट बन गया है। जिला प्रशासन ने सीआरपी के कुछ हिस्से को कंटेंप्ट एरिया घोषित कर सील कर दिया। सीआरपी ए-24 क्षेत्र में सभी कोरोना पेशेंट को एक दूसरे के संपर्क में आने के कारण ही संक्रमण हुआ है। स्वास्थ्य अमले ने गुरुवार को इस क्षेत्र के 50 लोगों के सैंपल भी लिए जिन्हें जांच हेतु भेजा गया है। सभी को राणा पर शब्दों को चिरायु अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved