बड़ी खबर

Corona in the world: 24 घंटे में आए 6.59 लाख नए केस, 11 हजार की मौत


नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना संकट बरकरार है। हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं और संक्रमितों की जान जा रही है। दुनिया के 218 देशों में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6 लाख 59 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं 11,085 लोगों की मौत भी हुई है। इससे पहले सबसे ज्यादा 6.60 लाख केस 13 नवंबर को आए थे और 19 नवंबर को 11,239 संक्रमितों की मौत हुई थी। बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है। इसके बाद इटली, फ्रांस, पोलांड, मैक्सिको, भारत, ब्राजील, ब्रिटेन में मौत के सबसे ज्यादा केस आए।

दुनिया में 4 करोड़ संक्रमित ठीक हुए
वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अबतक पांच करोड़ 78 लाख 95 हजार कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 13 लाख 76 हजार 806 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 4 करोड़ 97 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 करोड़ 64 लाख 20 हजार लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो लाख से ज्यादा नए केस आए हैं। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में 90 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 46 हजार मामले बढ़े हैं। वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 37 हजार मामले दर्ज किए गए।

अमेरिका: केस- 12,274,726, मौत- 260,283
भारत: केस- 9,050,613, मौत- 132,764
ब्राजील: केस- 6,020,164, मौत- 168,662
फ्रांस: केस- 2,109,170, मौत- 48,265
रूस: केस- 2,039,926, मौत- 35,311
स्पेन: केस- 1,589,219, मौत- 42,619
यूके: केस- 1,473,508, मौत- 54,286
अर्जेंटीना: केस- 1,359,042, मौत- 36,790
इटली: केस- 1,345,767, मौत- 48,569
कोलंबिया: केस- 1,233,444, मौत- 34,929

दुनिया के 14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है। दुनिया में 56 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. वहीं दुनिया के 20 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है।

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा छठा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस अमेरिका, फ्रांस, इटली, बेल्जियम और रूस में है।

Share:

Next Post

अमेरिका के विस्कॉन्सिन मॉल में गोलीबारी, 8 घायल, शूटर की तलाश जारी

Sat Nov 21 , 2020
वाशिंगटन! अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक मॉल में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में करीब आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह घटना के बाद गोलीबारी करने वाला शूटर लापता है। पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वाओवातोसा पुलिस को मेफेयर मॉल में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस के घटना स्थल पर […]