img-fluid

कोरोना संक्रमित अहमद पटेल की हालत गंभीर, मेदांता अस्पताल में भर्ती

November 15, 2020

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के करीबी अहमद पटेल को गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अब उनके स्वास्थ्य में लगातार तेजी से सुधार हो रहा है। अहमद पटेल पिछले एक माह से कोरोना से पीड़ित हैं।

अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने रविवार को ट्वीट कर उनकी हालात बिगड़ने पर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है- ‘कोरोना संक्रमण के बाद स्थिति गंभिर होने पर अहमद पटेल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उनकी जांच की जा रही है।’ उन्होंने लोगों से कांग्रेस नेता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने को भी कहा है।

पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अहमद पटेल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उल्लेखनीय है कि अहमद पटेल को राजनीतिक महकमे में कांग्रेस का चाणक्य माना जाता है। वो लंबे समय से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार हैं। उन्हें गांधी परिवार का करीबी और भरोसेमंद नेता माना जाता है। हाल फिलहाल के पार्टी में शीर्ष नेतृत्व के मसले पर मचे विवाद को हल कराने में पटेल की भूमिका रही थी।

Share:

  • जीवनः प्रकाश-अंधकार का खेल

    Sun Nov 15 , 2020
    – हृदयनारायण दीक्षित भारतीय अनुभूति में अनेक देवता हैं। सभी देव शक्तियाँ दिव्य हैं और दिव्यता प्रकाश है। परम तत्व सर्वत्र ज्योतिर्मय प्रकाशरूपा है। वह एकमेव ‘एकं’ है। ऋग्वेद के ऋषि ने उस एक को एकं सद् कहा है। अष्टावक्र ने जनक की विद्वत सभा में उस एक परम को ‘‘ज्योर्तिएकं‘‘ बताया था। वह एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved