बड़ी खबर

देश में कोरोना संक्रमित संख्‍या 82 लाख के करीब पहुंची

नयी दिल्ली । देश (india) में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 82 लाख के करीब पहुंच गयी जबकि राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5.73 लाख से कम रह गयी है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक शनिवार देर रात तक संक्रमण के 42,979 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 81,79,145 हो गया है और मृतकों की संख्या 390 और बढ़कर 1,22,071 हो गयी है।

देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 51,368 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 74,82,279 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 9,433 की और कमी दर्ज की गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 5,73,372 रह गयी है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में 2,386 की और गिरावट दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर अब 1,23,585 रह गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,548 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,78,406 पहुंच गयी। इसी अवधि में 7,303 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 15,10,353 हो गयी है तथा 74 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,911 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 89.98 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 2.61 प्रतिशत है।

इसी के साथ बताना होगा कि कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,23,589 तक रह गयी जो सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि केरल 91,194 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक 55,017 मामलों के साथ अब तीसरे स्थान पर है जबकि पश्चिम बंगाल 36,886 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है।

ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 90,55,410 हो गयी हैं। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 8.76 लाख मामले पीछे है।

Share:

Next Post

रविवार का राशिफल

Sun Nov 1 , 2020
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.18, सूर्यास्त 06.23, ऋतु – शरदकार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, रविवार, 01 नवम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन […]