बड़ी खबर

देश में कोरोना संक्रमण साढ़े 94 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा


नयी दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के 25,777 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या साढे 94 लाख के पार 94,57,552 पहुंच गयी जबकि राहत की बात यह है कि इस दौरान संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में एक बार फिर से कमी हुई है।

विभिन्न राज्यों से सोमवार देर रात तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 9,217 की कमी दर्ज की गयी जिससे यह संख्या घट कर 4,38,609 रह गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 32,939 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़ कर 88,79,252 हो गयी है। इसी अवधि में 340 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,517 हो गया है।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने से रिकवरी दर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गयी और अब यह 93.88 फीसदी पर आ गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.63 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.45 फीसदी पर बनी हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों में 1,936 की और वृद्धि दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर अब 89,905 तक पहुंच गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 5,965 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,14,515 पहुंच गयी।

इसी अवधि में 3,937 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या 16,76,564 हो गयी है तथा 75 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 46,986 हो गया है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक कमी के साथ 92.39 फीसदी रह गयी जबकि मृत्यु दर महज 2.58 प्रतिशत है

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या करीब एक करोड़ से अधिक 1,33,93,166 हो गयी है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 39.35 लाख मामले पीछे है। देश में नये मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है जिसके कारण दोनों देशों के बीच अंतर भी बढ़ता ही जा रहा है।

Share:

Next Post

मंगलवार का राशिफल

Tue Dec 1 , 2020
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.32, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीत अगहन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, मंगलवार, 01 दिसम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]