बड़ी खबर

कोरोना कहर, भारत में टूटा अमेरिका का रिकॉर्ड, एक दिन में 900 से अधिक लोगों की जान गई

नई दिल्‍ली । भारत में कोरोना के मामले कम होनी की जगह आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण 78 हजार से ज्यादा मामले आए और 900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। महामारी से मौत के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इससे पहले तीसरे नंबर पर मैक्सिको था, जहां 63,146 लोग महामारी से जान गंवा चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 78,761 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 35,42,733 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 63,498 तक पहुंच गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश में इस समय कोविड-19 के 7,65,302 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 27,13,933 लोग ठीक हो चुके हैं। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.80% हो गई है। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है।

कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 4,417 बढ़कर 1,85,467 हो गयी तथा 328 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 24,103 हो गया। इस दौरान 11,541 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,54,711 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 1,490 बढ़ने से सक्रिय मामले 97,681 हो गये। राज्य में अब तक 3,796 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 3,12,687 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 99 की वृद्धि हुई है और यहां अब 86,465 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5,483 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,35,128 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Share:

Next Post

हरिकेन लौरा की तबाही में मरने वालों की संख्या 15 तक पहुँची

Sun Aug 30 , 2020
लॉस एंजेल्स। अमेरिका के दक्षिण पूर्व में समुद्री तूफ़ान हरिकेन लौरा के कारण लुइजियाना और टेक्सास में अभी तक 15 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 14,000 लोग बेघर हो गए हैं। इस तूफान से लुइजियाना और निकटवर्ती टेक्सास के कुछ क्षेत्रों में हज़ारों पेड़ तेज़ हवाओं से उखाड़ गए, समुद्र में उतंग लहरों से […]