
इंदौर। कल 2 अक्टूबर को 2 नए मरीज कोरोना पाजिटिव निकले। लगभग 15 दिनों में तीन बार कोरोना पाजिटिव की संख्या जीरो रही। मगर अभी भी शहर सहित जिले में अब कोरोना के 43 मरीजों का इलाज जारी है।
शहर व जिले में लगातार जारी वैक्सीन अभियान का असर ताकतवर नजर आ रहा है। 22 सितम्बर से लेकर कल 2 अक्टूबर तक कोरोना पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा 10 तक सिमट कर रह गया। 22 सितम्बर से लेकर कल 2 अक्टूबर तक मिले पाजिटिव मरीजों की कुल संख्या 41 ही रही। इस दरमियान सिर्फ 24 सितम्बर को पाजिटिव मरीजों की संख्या 10 रही। वरना 2 हफ््तों में मरीजों की संख्या 5 से कम ही पाई गई। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे वैक्सीन का दूसरे डोज लगवाने वालों की संख्या बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे कोरोना हारता चला जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved