बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में घट रहे कोरोना के मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले केवल 50 नये केस

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं। कुछ राज्यों में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10 से भी कम रह गया है। जबकि, एक मरीज की पिछले 24 घंटों के दौरान मौत हुई है।


पूर्वोत्तर में पिछले 25 घंटे के दौरान 50 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 332803 हो गई है जिसमें 328140 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 115 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 772 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2278 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 14 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 217175 है जबकि 214344 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 59 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 401 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1083 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33348 है जबकि 32920 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 17 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 388 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 09 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29086 है जबकि 28603 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 111 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 372 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16829 है जबकि 16764 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 09 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 06 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13774 है जबकि 13575 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 52 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 147 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 16 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12117 हो गई है। 11815 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 66 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 88 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 02 कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6098 हो गई है। 5782 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 01 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 86 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 135 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 03 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4376 हो गई है। 4337 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 30 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 09 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

पहली बार हुआ पेड़ों का मूल्यांकन, SC ने तय की एक पेड़ की कीमत प्रति वर्ष 74,500 रुपये

Thu Feb 4 , 2021
नई दिल्ली। एक पेड़ का आर्थिक मूल्य एक वर्ष में 74500 होता है। पेड़ जितना भी पुराना हो, उसके मूल्य को हर साल 74,500 रुपये से गुणा किया जाना चाहिए। यह पहली बार है जब पेड़ों का आर्थिक मूल्यांकन (Evaluation of trees) किया गया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति ने […]