बड़ी खबर

कोरोना अपडेट विश्वः 24 घंटे में 2.28 लाख नए कोरोना मरीज मिले, कुल आंकड़ा पहुंचा 3.35 करोड़


नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक बार फिर बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 28 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 लाख 36 हजार मरीज इस वायरस से उभरकर ठीक भी हुए हैं। हालांकि 3 हजार 780 लोगों की जान भी चली गई। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 35 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 10 लाख 6 हजार (3%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 48 लाख (74%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 76 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है। भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां अब तक 73 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 37 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

अमेरिका: केस- 7,361,387, मौत- 209,777
भारत: केस- 6,143,019, मौत- 96,351
ब्राजील: केस- 4,748,327, मौत- 142,161
रूस: केस- 1,159,573, मौत- 20,385
कोलंबिया: केस- 818,203, मौत- 25,641
पेरू: केस- 808,714, मौत- 32,324
स्पेन: केस- 748,266, मौत- 31,411
मैक्सिको: केस- 730,317, मौत- 76,430
अर्जेंटीना: केस- 723,132, मौत- 16,113
साउथ अफ्रीकाः केस- 671,669, मौत- 16,586

24 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस
दुनिया के 24 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है। दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली। दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 75 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। इन चार देशों में 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है।

 

Share:

Next Post

आर्मीनिया-अजरबैजान के बीच युद्ध बढ़ा, संयुक्त राष्ट्र की अपील भी बेअसर

Tue Sep 29 , 2020
येरेवान। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध दूसरे दिन भी जारी रहा। अमेरिका-रूस और संयुक्त राष्ट्र की अपील भी काम नहीं आई। आर्मीनिया का दावा है कि अजरबैजान के 22 टैंकों समेत 100 उपकरणों को उसने ध्वस्त कर दिया है, जिसमें ड्रोन भी शामिल हैं। भारी गोलाबारी के बीच सवाल पूछा जा रहा है कि […]