बड़ी खबर

कोरोना का कहरः पिछले 24 घंटे में 2.80 लाख नए मामले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का आतंक दुनियाभर में जारी है। दुनिया में अबतक 213 देश और क्षेत्र कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। अमेरिका, ब्राजील, भारत जैसे देशों में कोरोना मामलों की संख्या सबसे तेजी से बढ़ रही है। दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 2.80 लाख नए मामले सामने आए, जबकि 6649 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक एक करोड़ 71 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि 6 लाख 69 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख के पार पहुंच गया है। दुनियाभर में अभी भी 58 लाख 22 हजार एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी है।
अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां अब तक 45.61 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 53 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 63 हजार से ज्यादा नए केस आए, जबकि 1,308 लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है। ब्राजील में संक्रमण के कुल मामले 25.55 लाख पहुंच चुके हैं, इनमें से 90 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
अमेरिका: केस- 4,561,738, मौतें- 153,599
ब्राजील: केस- 2,555,518, मौतें- 90,188
भारत: केस- 1,584,384, मौतें- 35,003
रूस: केस- 828,990, मौतें- 13,673
साउथ अफ्रीकाः केस- 471,123, मौतें- 7,497
मैक्सिको: केस- 402,697, मौतें- 44,876
पेरू: केस- 395,005, मौतें- 18,612
चिली: केस- 351,575, मौतें- 9,278
स्पेन: केस- 329,721, मौतें- 28,441
यूके: केस- 301,455, मौतें- 45,961
18 देशों में दो लाख से ज्यादा केस
दुनिया के 18 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में तीसरे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत के मामले में छठे नंबर पर है।

Share:

Next Post

चीन को जब से मिला जिनपिंग का नेतृत्व वह पहले से कई गुना अधिक आक्रामक हुआ

Thu Jul 30 , 2020
वाशिंगटन । संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन का व्यवहार और आक्रामक तथा परेशान करने वाला हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह रवैया ज्यादा समय तक नहीं चल सकता। उन्‍होंने कहा कि जब से चीन में जिनपिंग ने सत्‍ता […]