विदेश

चीन को जब से मिला जिनपिंग का नेतृत्व वह पहले से कई गुना अधिक आक्रामक हुआ


वाशिंगटन । संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन का व्यवहार और आक्रामक तथा परेशान करने वाला हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह रवैया ज्यादा समय तक नहीं चल सकता। उन्‍होंने कहा कि जब से चीन में जिनपिंग ने सत्‍ता सम्‍हाली है तब से यह हालात अधिक बिगड़े हैं। वह कई गुना अधिक आक्रामक हो गया है।

हेली ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि संयुक्त राष्ट्र में उनके कार्यकाल के दौरान चीन शांत और रणनीतिक था। वह यह सुनिश्चित करते थे कि कुछ निश्चित क्षेत्रों में उन्हें जगह मिले और अपने कामों को वे गुपचुप तरीके से अंजाम देने की कोशिश करते थे।

हेली ने आरोप लगाया कि‘ ‘फिर जैसे ही राष्ट्रपति जिनपिंग ने खुद को एक तरह से राजा घोषित किया, वे बहुत ही आक्रामक हो गए, परेशान करने लगे। उन्होंने देशों पर दबाव सा बनाते हुए सीधे-सीधे अपने पक्ष में मतदान करने को कहना शुरू कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में पद और नेतृत्व की भूमिकाओं की मांग करते हुए उन्होंने अपना रूख आक्रामक कर लिया और सभी को नीचा दिखाने लगे।’’

हैली ने कहा कि ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के साथ चीन ने वास्तव में इन अवसंरचनाओं को खरीदने या बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर छोटे देशों के साथ साझेदारी करने की कोशिश शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि देशों को उनका रवैया पसंद नहीं आ रहा। अब हम देखते हैं कि उसका रवैया कितना आक्रामक हो गया है। लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चलेगा। जब कोई देश अपने लोगों को स्वतंत्रता नहीं देता, वहां यकीनन एक समय ऐसा आता है जब लोग विद्रोह कर देते हैं।

Share:

Next Post

कोरोना विस्फोटः भारत में एक दिन में मिले 52 हजार से ज्यादा मरीज

Thu Jul 30 , 2020
नई दिल्ली। देश में अब तक 15 लाख 83 हजार 792 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन में पहली बार कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 के रिकॉर्ड 52 हजार 263 नए मरीज बढ़े। 775 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही […]