इंदौर न्यूज़ (Indore News)

पीथमपुर की पिरामल हेल्थ केयर कंपनी में कोरोना की आमद, हड़कंप


इन्दौर। कोरोना महामारी इंडस्ट्रियल एरिया पीथमपुर की सेक्टर 2 स्थित फार्मा कंपनी पिरामल हेल्थ केयर में भी पहुंच गई है। यहां एक स्टाफ कर्मी पॉजिटिव पाया गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर सैंपल लिए गए हैं।
कोरोना की आमद होने से पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इंदौर के मोती तबेला में रहने वाला स्टाफ कर्मी संक्रमित निकला है, जिसे अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर तहसीलदार विनोद राठौर के नेतृत्व में बीएमओ डॉ. अरोरा सहित अन्य अधिकारी कंपनी पहुंचे और 50 अधिकारियों व कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करते हुए कुछ के सैंपल भी लिए हैं। कंपनी के अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे 2 गज की दूरी बनाकर ही कार्य करें। स्टाफ को मास्क पहनना अनिवार्य है। मुख्य गेट पर चैकिंग करने के बाद ही अधिकारियों-कर्मचारियों की कंपनी में एंट्री करवाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
700 से अधिक स्टाफ…पूरी कंपनी सेनिटाइज
दवाई बनाने वाली इस कंपनी में 700 से 800 के लगभग स्टाफ है, जहां कोरोना की आमद होने से वे डर गए हैं। प्रशासन की टीम ने पूरी कंपनी को सेनिटाइज किया। यहां तक कि कंपनी के अंदर मशीन व अधिकारियों के कैबिन तक को सेनिटाइज किया गया। कंपनी में कई अधिकारी इंदौर से रोजाना अपडाउन करते हैं। इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में पीथमपुर, राऊ व महू सहित आसपास के इलाकों में कर्मचारी रहते हैं।

 

Share:

Next Post

पानी में जलती माचिस देख लिख दिया, चिंगारी कोई भड़के, गीत

Tue Jul 21 , 2020
सुपर हिट यादगार गीतों के रचयिता आनंद बक्षी की आज जयंती हिंदी सिनेमा में जो महान गीतकार हुए हैं, उनमें आनंद बख्शी का नाम शीर्ष पर आता है। आपने हिंदी सिनेमा को 4 हजार से भी अधिक गाने दिए। अमर प्रेम फिल्म के लिए गीत लिखना था वे स्टूडियो में खड़े थे सिगरेट सुलगाते समय […]