img-fluid

हाथ ताप रही निगमकर्मी झुलसी, इलाज के दौरान मौत

January 31, 2021

भोपाल। बजरिया इलाके में चार दिन पहले हाथ तापते समय नगर निगम की महिला सफईकर्मी आग में झुलस गई थी। जिसके बाद साथियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार गुड्डी बाई पति भागीरथ (52) संजय नगर शाहजहांनाबाद में रहती थी। वह नगर निगम में बतौर सफाईकर्मी पदस्थ थी। बीती 27 जनवरी की सुबह वह शंक्राचार्य नगर में सफाई कार्य के लिए गई थी। जहां ठंड से बचने के लिए उसने आग लगाई और हाथ तापने लगी। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई। तत्काल साथियों ने आग को बुझाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां चार दिन चले इलाज के बाद बीती रात उसकी मौत हो गई।

Share:

  • फिर हरा-भरा हुआ किसान आंदोलन, BJP विधायक की एक गलती ने...

    Sun Jan 31 , 2021
    नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 67वां दिन है। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हुड़दंग के बाद कमजोर पड़ता नजर आ रहा किसान आंदोलन पिछले 4 दिन में 2 बार हुई हिंसा के बाद अब नया मोड़ ले रहा है। गाजीपुर बॉडर्र पर शुक्रवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved