
ईदौर। आज सुबह मूसाखेड़ी चौराहे पर एक बच्ची को डंपर ने कुचल दिया। घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि श्रीराम मंदिर की तरफ से आ रहे नगर निगम के पीले रंग के डंपर ने मूसाखेड़ी चौराहे से गुजर रही 10 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची पास की बस्ती की रहने वाली थी।
बच्ची की पहचान निहारिका पिता सोनू निवासी तुलसी नगर के रूप में हुई है। निहारिका दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। जहां हादसा हुआ, उससे कुछ ही दूरी पर एबी रोड पर उसका घर है। बच्ची घटना स्थल पर कैसे पहुंची, यह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। संभवत: कुछ सामान लेने के लिए चौराहे पर गई होगी। निहारिका का एक भाई भी है। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ ने निगम के डंपर को फोड़ दिया और चालक की पिटाई कर दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved