
इंदौर। नगर निगम शहर के कई चौराहों के लेफ्ट टर्न चौड़े करने की कार्रवाई कर रहा है और इसी के चलते इंडस्ट्री हाउस का लेफ्ट टर्न एक बार फिर चौड़े किए जाएंगे और इसके लिए कई जमीन मालिकों ने जमीन देने पर सहमति जताई है। नगर निगम पलासिया क्षेत्र में धोबी घाट से इंडस्टी हाउस को जोडऩे वाले वर्षों पुराने पुल का चौड़ीकरण भी कर रहा है, ताकि यातायात की सुगमता और बेहतर हो सके। इसी के साथ अब इंडस्ट्री हाउस के लेफ्ट टर्न को भी चौड़ा किए जाने का काम आने वाले दिनों में शुरू किया जाएगा। नगर निगम अधिकारी वैभव देवलासे के मुताबिक इस मामले में इंडस्ट्री हाउस की आसपास के रहवासियों और शोरूम मालिकों से बात हुई है।
उन्होंने लेफ्ट टर्न के लिए जमीन देने पर सहमति दे दी है, इससे पहले भी निगम द्वारा वहां लेफ्ट टर्न चौड़े करने का काम शुरू किया गया था, तब भी जमीनें ली गई थीं। उनके मुताबिक सामने के हिस्से में भी लेफ्ट टर्न को चौड़ा कर और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि वहां यातायात जाम की नौबत नहीं आए। इसके साथ ही निगम द्वारा आसपास के हिस्सों को संवारने का काम भी किया जाएगा। यह मार्ग आने वाले कुछ महीनों में और सुविधाजनक होगा, क्योंकि पुल की चौड़ाई बढऩे के साथ-साथ लेफ्ट टर्न भी बेहतर होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved