img-fluid

20 हजार में थमाया निगम का नियुक्ति पत्र, जांच में निकला फर्जी

March 25, 2026

जबलपुर। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवती कूटरचित नियुक्ति पत्र लेकर सीधे नगर निगम कमिश्नर के पास पहुंच गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने युवती द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवती के पास मौजूद नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है और इसे नगर निगम के आधिकारिक कार्यालय से कभी जारी ही नहीं किया गया।



  • कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार के सामने युवती ने खुलासा किया कि इस नौकरी के नाम पर अज्ञात जालसाजों ने उससे 20 हजार रुपए की अवैध वसूली भी की है। नियुक्ति पत्र की बनावट और उस पर अंकित विवरण विभागीय मानकों से मेल नहीं खा रहे थे। धोखाधड़ी की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया। पीडि़त युवती को निगम के अधिकारियों के साथ पुलिस थाने भेजा गया ताकि दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा सके। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से शहर के अन्य युवाओं को ऐसे गिरोह के जाल में फंसने से बचाया जा सकेगा। वर्तमान में पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने और रुपए ऐंठने के पीछे किन लोगों का हाथ है। निगम प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी विभागीय नियुक्ति के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

    निगमायुक्त की संवेदनशीलता ने जीता दिल… बताईए, क्या समस्या है
    नगर निगम की जनसुनवाई केवल शिकायतों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बन गई। जब एक बुजुर्ग महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची, तो निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने न केवल उनकी बात सुनी, बल्कि सम्मानपूर्वक उन्हें अपने पास बैठाकर कहा माता जी, आइए बगल में बैठकर बताइए क्या समस्या है। निगमायुक्त के इस अपनेपन ने जहाँ बुजुर्ग महिला की चिंता दूर कर दी, और मौके पर ही उनकी समस्या का निराकरण कर राहत प्रदान किया। जनसुनवाई में निगमायुक्त ने व्यक्तिगत रूप से 25 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। मुख्यालय के साथ-साथ सभी संभागीय कार्यालयों में भी सुनवाई का आयोजन किया गया, ताकि नागरिकों को दूर न भटकना पड़े। सभी संभागों से प्राप्त 32 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे जनता को बड़ी राहत मिली।

    Share:

  • पेट्रोल डीजल को लेकर फैली अफवाह, पुलिस ने कहा- इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कार्यवाही

    Wed Mar 25 , 2026
    इंदौर। इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। वही इस तहर को अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved