img-fluid

SIR की उल्टी गिनती शुरू, इंदौर में सिर्फ तीन प्रतिशत काम बाकी 

February 11, 2026

  • आज शाम तक लक्ष्य हासिल करने की संभावना, 2 लाख 65 हजार मतदाताओं का सत्यापन हुआ

इंदौर। निर्वाचन विभाग द्वारा की जा रही एसआईआर की प्रक्रिया में इंदौर जिले ने तय लक्ष्य हासिल कर लिया है। सिर्फ3 प्रतिशत मामलों की सुनवाई बाकी है, जो आज शाम तक पूरी कर ली जाएगी। इंदौर जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 24 लाख 19 हजार 603 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से 23 लाख 24 हजार 909 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है, जो कुल का 96.06 प्रतिशत है। अब सिर्फ 94 हजार 694 प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें तेजी से निपटाया जा रहा है।

आज सुबह जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार इंदौर जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में तय समय से पहले ही अपना काम पूरा कर लिया है। बाकी तीन प्रतिशत काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों ने आज शाम तक कि गाइडलाइन तय की है। आज शाम तक पूरा लक्ष्य हासिल हो जाए, इसके लिए आज युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 5 लाख 80 हजार 562 प्रकरण अंतिम प्रकाशन के लिए प्रोसेस में पहुंच चुके हैं। सत्यापन का कार्य तेजी से पूरा किया गया है और अधिकांश आवेदनों की जांच कर ली गई है।

इंदौर 5 व राऊ में पेंडिंग है काम

जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में काम लगभग पूरा हो चुका है। सांवेर विधानसभा में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और वहां एक भी प्रकरण लंबित नहीं है। महू में सिर्फ 0.24 प्रतिशत पेंडेंसी शेष है। देपालपुर में 1.53 प्रतिशत, इंदौर-1 में 3.56 प्रतिशत, इंदौर-2 में 4.01 प्रतिशत और इंदौर-4 में 3.86 प्रतिशत प्रकरण लंबित हैं। इंदौर-3 में 6.44 प्रतिशत तथा राऊ में 6.83 प्रतिशत पेंडेंसी दर्ज की गई है। सबसे अधिक लंबित प्रकरण इंदौर-5 में 8.15 प्रतिशत हैं, जहां विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। ज्ञात होगी 6 लाख 78000 से अधिक नोटिस जारी किए गए थे, जिनकी तार्किक गलतियां के सुधारीकरण के साथ-साथ सही भी की गई है। 1 लाख 33 हजार वे मतदाता भी जोड़े जाएंगे, जिनकी 2003 की जानकारी नहीं मिली थी। अधिकारियों ने उनकी जानकारी भी ढूंढकर निकली है, वहीं दावे-आपत्ति वाले मतदाता भी जुड़ गए हैं।

सुधार से गति आई

ईआरओ, एईआरओ स्तर पर 5 लाख 80 हजार 562 प्रकरण अंतिम प्रकाशन के लिए भेज दिए हैं। बीएलओ की जानकारी पर 33 हजार 687 और अन्य आधार पर 17 लाख 7 हजार 171 प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। कुल मिलाकर 23 लाख 24 हजार 909 का सत्यापन प्रक्रिया की जा चुकी हैं। बचे हुए काम को आज दिनभर पोर्टल पर चढ़ाया जाएगा। ज्ञात हो की चुनाव आयोग ने भी ऑन द स्पॉट फैसला करने के लिए बीएलओ ऐप में प्रावधान कर काम में गति लाने की शुरुआत की थी, जिसके परिणाम भी अच्छे आए हैं और आज शाम तक मतदाताओं की संख्या में इजाफा होगा।

Share:

  • नगर निगम द्वारा की गई बड़ी चलानी कार्रवाई

    Wed Feb 11 , 2026
    इंदौर: – इंदौर नगर निगम के जून क्रमांक 6 में निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिला. जहां वारंट वसूली टीम द्वारा बड़ी चालानी कार्रवाई की गई. जिसके चलते थाना परदेशीपुरा गोकुलदास कंपाउंड पर करीब 2 लाख 40 हजार से अधिक का चालन बनाया गया. जानकारी के अनुसार इंदौर नगर निगम के झोन क्रमांक 6 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved