img-fluid

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर घटकर 634.58 अरब डॉलर पर

January 11, 2025

मुंबई/नई दिल्ली। अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे (Economy front) पर झटका लगने वाली खबर है। विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves) में लगातार पाचवें हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves of the Country) तीन जनवरी को समाप्त हफ्ते में 5.69 अरब डॉलर घटकर 634.58 अरब डॉलर रह गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 4.11 अरब यूएस डॉलर घटकर 640.28 अरब डॉलर रह गया था।


  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 3 जनवरी को समाप्त हफ्ते में है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर घटकर 634.58 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.44 अरब डॉलर घटकर 545.48 अरब डॉलर रह गईं। हालांकि, स्वर्ण भंडार का आरिक्षत मूल्य 82.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 67.09 अरब डॉलर हो गया।

    आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 3 जनवरी को समाप्त हफ्ते में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.8 करोड़ डॉलर घटकर 17.81 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार घटकर 4.199 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों से आ रही गिरावट की वजह रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए रिजर्व बैंक का विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ मूल्यांकन को माना जा रहा है।

    उल्‍लेखनीय है कि सितंबर, 2024 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब यूएस डॉलर के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

    Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat Jan 11 , 2025
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946 सूर्योदय 06.57, सूर्यास्त 05.41, ऋतु – शीतपौष शुक्ल पक्ष द्वादशी/त्रयोदशी, शनिवार, 11 जनवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved