img-fluid

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.23 अरब डॉलर बढ़कर 596.28 अरब डॉलर पर

July 15, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। आर्थिक मोर्चे (economic front) पर अच्छी खबर आई है। विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ोतरी (second week increase) दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (country’s foreign exchange reserves) सात जुलाई को समाप्त हफ्ते में 1.23 अरब डॉलर ($ 1.23 billion increased) बढ़कर 596.28 अरब डॉलर ($ 596.28 billion) पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर रहा था।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। आरबीआई के मुताबिक इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 98.9 अरब डॉलर बढ़कर 528.97 अरब डॉलर हो गईं। वहीं स्वर्ण भंडार का मूल्य 22.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.06 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के मुताबिक सात जुलाई को समाप्त हफ्ते में विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर घटकर 18.23 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.02 अरब डॉलर हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में बढ़कर 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat Jul 15 , 2023
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.33, सूर्यास्त 06.55, ऋतु – वर्षा श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, शनिवार, 15 जुलाई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved