नई दिल्ली। आपने जेल (Jail) में कैदियों को खाना-पीना और मनोरंजन के लिए कुछ संसाधन मिलने की बातें सुनी ही होंगी। पर हाल ही में एक देश ने इन सुविधाओं और बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत अब कैदियों को सेक्स रूम (Sex Room) मिलेगा।
दुनिया के अलग-अलग देशों में कैदियों को कई तरह के अधिकार मिलते हैं। इनमें जीवन का अधिकार, सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना, पौष्टिक भोजन और उचित चिकित्सा देखभाल तक पहुंच जैसे अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें उचित कानूनी प्रतिनिधित्व का अधिकार भी प्राप्त है। वहीं जेल में बंद कैदियों को मनोरंजन की गतिविधियों में भाग लेने का भी अवसर दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें अपने परिवार से मिलने का भी अधिकार है। अलग-अलग देशों में इन अधिकारों का दायरा अपराध की प्रवृतियों पर निर्भर करता है। हाल ही इटली ने इस फेहरिस्त में एक और इजाफा किया है।
इटली की अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि कैदियों को अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट मुलाकात करने का पूरा अधिकार है। न्यायालय ने कहा कि कैदियों को जीवनसाथी या पार्टनर के साथ निजी मुलाकातों का अधिकार होना चाहिए। यह भी कहा गया है कि इस दौरान कोई भी जेल गार्ड उन पर नजर नहीं रखेगा। कोर्ट ने इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके अनुसार कैदियों को एक कमरे में अपने साथी से दो घंटे तक मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved