
इंदौर। एक 11 साल की बच्ची के साथ उसी के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले पर केस दर्ज कर लिया। मानपुर पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म करने वाला चचेरा भाई इंदौर की जबरन कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी बहन मानपुर क्षेत्र में रहती है। उसके पिता की तबीयत खराब रहती थी। इसके चलते मां उसे उपचार के लिए इधर-उधर दौड़ाती थी। इसी का फायदा जबरन कॉलोनी निवासी भाई उठाता और मानपुर जाकर बच्ची के साथ घिनौना कृत्य करता। एक दिन बच्ची ने मां को पूरी बात बताई तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह बेटी को पुलिस के पास लेकर पहुंची और पूरी बात बताई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved