
इन्दौर। कनाडिय़ा क्षेत्र के अंतर्गत सेवाकुंज अस्पताल के पास आज तडक़े एक बड़ा हादसा होते-होते टला। जब सडक़ से गुजर रही बिजली के तारों से एक बड़ी के्रन टकरा गई और उसमें आग लग गई। इस दौरान क्रेन के ड्रायवर ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे वो बच गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है, जब सेवाकुंज अस्पताल के सामने से जुनेजा कंपनी की क्रेन गुजर रही थी। उसी दौरान सडक़ से गुजर रही विद्युत लाइन के तार इसमें उलझ गए और धमाके के बाद आग लग गई। आंध्रप्रदेश की इस क्रेन का ड्रायवर अवध गुप्ता कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद काफी लोग जमा हो गए। आग के कारण क्रेन के टायर और उसमें रखी मशीन आदि जल गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved