img-fluid

ओवरब्रिज की कढ़ाई में अवैध टोल नाकों की मलाई

December 13, 2022

  • राजनीतिक प्रभाव और प्रशासनिक सांठगांठ से में चल रहे अवैध टोल टैक्स नाके

जबलपुर। जिले में अवैध रूप से टोल टैक्स नाकों को संचालित किया जा रहा है। ग्राम मझौली स्थित मनकेडी पाटन और सिहोरा में यह अवैध टोल टैक्स नाके जमकर फल फूल रहे हैं। वही देखा जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन भी अवैध रूप से चल रहे इन टोल टैक्स नाकों को अपना सहयोग करता नजर आ रहा है। यहां पर मौजूद टोल टैक्स नाके को संचालित करने वालों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। टोल प्लाजा पर आसपास के गांव के लोगों से भी अवैध वसूली और दुव्र्यवहार करना यहां सामान्य बात हो गई हैं। अवैध रूप से चल रहे टोल टैक्स नाखून को प्रशासनिक संरक्षण के चलते इनकी मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रही है। वहीं उन पर बने हुए टोल आम जनता को लूटने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ये चला रहे अवैध नाके
ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध टोल टैक्स नाकों को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसमें मनकेडी में संचालित होने वाला टोल टैक्स नाका जित्तू ठाकुर नामक व्यक्ति के द्वारा संचालित किया जा रहा है। वहीं पाटन क्षेत्र में उदयभान सिंह और सिहोरा में गुड्डू पांडे के द्वारा अवैध टोल नाके का संचालन किया जा रहा है।


सभी के रेट है तय
क्षेत्रीय ग्रामीण बताते हैं कि इन अवैध रूप से चलने वाले टोल टैक्स नाका में डंपर से 35 सो रुपए और 10 चक्का वाहन से 7 हजार की वसूली की जाती है। जिसके लिए बकायदा इन टोल टैक्स नार्को को संचालित करने वालों द्वारा रसीद भी दी जाती है। बताते हैं कि यह रसीद इन्हीं के द्वारा छपवाकर चलाई जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत
क्षेत्रीय जन बताते हैं कि अवैध रूप से चल रहे टोल टैक्स नको की जानकारी स्थानीय स्तर पर पदस्थ समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को भी है लेकिन अवैध रूप से हो रही कमाई के चलते यह लोग भी इस अवैध काम में भागीदार बने हुए हैं, जिसके चलते शासन को राजस्व की हानि हो रही है। वहीं अवैध रूप से चलने वाले टोल टैक्स लागू के चलते ग्रामीण जनों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

बड़े नेता का संरक्षण
जानकार बताते हैं कि वर्तमान में चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान अत्यधिक मात्रा में रेत की आवश्यकता पड़ रही है जिस की सप्लाई एक बड़े नेता के द्वारा की जा रही है। वही इस बड़े नेता के पिछलग्गू बड़े नेता के प्रभाव का फायदा उठाकर व प्रशासनिक अधिकारियों से सांठगांठ कर अवैध रूप से कमाई कर रहे हैं।

Share:

  • वेंटिलेटर पर प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा!

    Tue Dec 13 , 2022
    कर्मचारियों की कमी से जूझ रही मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर। प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था वेंटिलेटर पर चल रही है। जहां एक ओर अव्यवस्थाओं से परेशान विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने मजबूर हैं। वहीं प्रदेश के एकलौते विश्वविद्यालय के कुलपति भी कर्मचारियों की कमी के चलते परेशानी झेलने मजबूर हो रहे हैं। मेडिकल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved