
इंदौर। पिछले 2 घंटे से भाजपा कार्यालय (BJP Office) पर जीत का जश्न मन रहा है। शहर के सभी वार्डों से भाजपाई मिठाइयां और हारफूल (Sweets and Harphool) लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं को मिठाई खिलाई। वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यालय पर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ-साथ वरिष्ठ नेता मौजूद थे तो नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आइडिए के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा भी कार्यालय पर ही थे। जैसे ही वहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे, उन्हें कार्यकर्ताओं ने गोद में उठा लिया और बधाइयां देने लगे। कार्यालय पर डीजे और ढोल धमाके की आवाजें गूंज रही है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved