img-fluid

निगम के 2 कोविड सेंटरों पर जांच के लिए उमड़ी भीड़

April 27, 2021

 


578 लोगों ने कल कराए थे रजिस्ट्रेशन, दोपहिया और चार पहिया वाहनों से बिना उतरे ही होगी जांच
इन्दौर।  नगर निगम द्वारा कोविड-19 के टेस्ट के लिए दशहरा मैदान और नेहरू स्टेडियम पर सेंटर बनाए गए, जहां कल 5 घंटे में 578 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाए थे और आज सुबह लोग बड़ी संख्या में जांच कराने दोनों सेंटरों पर पहुंचे। वहां टू-व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन से उतरे बगैर जांचें की जा रही थीं। पूरी व्यवस्थाओं की कमान संभालने के लिए कई निगम अफसरों की मौके पर तैनाती की गई थी।


नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निगम ने इसकी रोकथाम के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के बाद दो सेंटर नेहरू स्टेडियम और दशहरा मैदान में बनाए गए और कल दिन में इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलती रही। निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के निर्देश पर कई अधिकारियों ने सोडानी डायग्नोस्टिक और सेंट्रल लेब से इस बारे में चर्चा कर उनकी सेवाएं ली। पहले जांच का शुल्क सात सौ रुपये रखा गया था, जिसे घटाकर छह सौ रुपये कर दिया गया है। कल दिन में हुए रजिस्ट्रेशन के बाद आज बड़ी संख्या में लोग वहां जांच कराने के लिए पहुंचे। सेंट्रल लेब पर कर्मचारियों ने दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन में सवार लोगों के सैम्पल लिए। इस व्यवस्था को संभालने के लिए कई झोनल अधिकारी और निगम अधिकारी मौके पर मौजूद थे। आज सुबह 8 बजे से लोगों की भीड़ आने लगी थी। टूव्हीलर वाहनों पर आने वालों के लिए पूरे ग्राउंड शेड बनाया गया है, ताकि उन्हें धूप में परेशान न होना पड़े, साथ ही विकलांगों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा भी रखे गए हैं।


24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
धन्वंतरी ड्राइव इन कोविड-19 सेंटर पर रजिस्ट्रेशन के बाद होने वाली जांचों की रिपोर्ट 24 घंटे में संबंधितों को सौंप दी जाएगी और साथ ही प्रति सेंटर 2 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों सेंटरों पर निगम ने अपनी ओर से तमाम व्यवस्था जुटाई है।

Share:

  • ‘‘यह जीत आसानी से नहीं मिली। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया: इयोन मोर्गन

    Tue Apr 27 , 2021
      अहमदाबाद। कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने पंजाब किंग्स (Punjab kings) के खिलाफ मिली 5 विकेट से जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी। जवाब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved