img-fluid

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, ब्रेंट क्रूड 0.8 फीसदी गिरकर दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा

August 03, 2022

नई दिल्ली। कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में गिरावट जारी है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 0.8 फीसदी गिरकर 15 जुलाई के निचले स्तर 99.26 डॉलर पर पहुंच गया। निवेशकों (investors) ने विनिर्माण में मंदी और ईंधन की घटती मांग के कारण सावधानी बरती, जिससे दाम में कमी देखी गई। तेल निर्माता इस हफ्ते आपूर्ति को बढ़ाने या न बढ़ाने पर विचार करने वाले हैं। इस हफ्ते में अमेरिकी क्रूड बेंचमार्क (US crude benchmark) भी 92.42 डॉलर पर आ गया, जो 14 जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया।

मार्च में क्रूड तेल का भाव 113 डॉलर पर था जो अब 100 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रहा है। विश्लेषकों ने कहा कि फैक्ट्री गतिविधियों के आंकड़ों के बाद कच्चे तेलों की कीमतों में गिरावट (price drop) दिखी है। साथ ही दुनिया की अर्थव्यवस्था भी धीमापन की ओर बढ़ रही है। सोमवार को इसकी चिंता तब बढ़ गई, जब संयुक्त राष्ट्र अमेरिका(United States of America) , यूरोप और एशिया में सर्वेक्षणों से पता चला कि जुलाई में फैक्ट्री गतिविधियां कम रहीं।



बुधवार को ओपेक की बैठक
बुधवार को तेल उत्पादक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस के साथ अन्य देशों की बैठक होनी है। इसमें सितंबर में तेल के उत्पादन पर निर्णय लिया जाएगा। इस फैसले पर सभी की नजर है। ऐसी उम्मीद है कि सिंतबर में उत्पादन स्थिर रह सकता है। हालांकि सऊदी अरब तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकता है।

धीरे-धीरे घट रही तेल की कीमतें
विश्लेषकों ने कहा, तेल की कीमतों की तेजी धीरे-धीरे फीकी पड़ रही है। आपूर्ति और मांग की स्थिति स्पष्ट होने के बाद इसमें और गिरावट आ सकती है। इस बीच अमेरिका ने चीन की और कुछ अन्य कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया। इन कंपनियों ने पूर्वी एशिया को ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों को बेचने में मदद की।

Share:

  • सरकार ने ईंधन निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की, घरेलू कच्चे तेल पर शुल्क बढ़ाया

    Wed Aug 3 , 2022
    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में नरमी को देखते हुए डीजल और एटीएफ (जेट ईंधन) पर अप्रत्याशित लाभ कर (windfall taxes) में कटौती की, लेकिन घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर शुल्क बढ़ा दिया। एटीएफ और पेट्रोल के निर्यात पर कोई कर नहीं एक आधिकारिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved