img-fluid

ट्विटर X के जरिए 25 लाख की साइबर ठगी, मुनाफे का झांसा देकर फंसाया शिकार, पैसा निकालने पर अकाउंट किया ब्लॉक

April 09, 2026

इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक को ट्विटर अकाउंट के जरिए लाखों रुपए का चूना लगा दिया गया। ठगों ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर भरोसा जीतकर करीब 25 लाख 25 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • दरअसल, फरियादी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक अकाउंट के माध्यम से इन्वेस्टमेंट का ऑफर दिया गया था। शुरुआत में छोटे मुनाफे दिखाकर आरोपी ने विश्वास हासिल किया और धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश करवाई। पीड़ित ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 24 लाख 25 हजार रुपए जमा कर दिए।जब फरियादी ने लगभग 10 लाख रुपए निकालने की कोशिश की, तो उसे रकम नहीं मिली। इसके बाद उससे और पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया। शक होने पर जब पीड़ित ने जांच की, तो सामने आया कि यह पूरा मामला साइबर फ्रॉड का है।वहीं, ठगों ने पीड़ित का अकाउंट ब्लॉक कर दिया और संपर्क भी तोड़ लिया.. शिकायत के बाद पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है वही जिस अकाउंट मे पैसा गया है उस अकाउंट की भी जाँच की जा रही है

    Share:

  • ट्रंप की जैसी भाषा, वैसी तो किसी को भी शोभा नहीं देती: उमर अब्दुल्ला

    Thu Apr 9 , 2026
    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान से जंग को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लड़ाई से अमेरिका और दुनिया को हासिल क्या हुआ. ट्रंप को इजराइल पर कंट्रोल करना होगा, जिससे वो लेबनान पर हमला ना करे. उमर ने ट्रंप की भाषा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved