
भिंड। चंबल के अंचल (Chambal Zone) में एक बार फिर डकैत गिरोह के सक्रिय होने के बाद पुलिस द्वारा ड्रोन से डकैतों की तलाश की जा रही है। इस गिरोह ने एक किसान के अपहरण (Farmer’s kidnapping) का प्रयास किया था।
भिंड जिले में सक्रिय इस डकैत गिरोह में दो महिलाएं और 10-12 पुरुष हैं। जिले में अटेर क्षेत्र के बीहड़ों में सक्रिय इस गैंग ने शुकलपुरा में बुजुर्ग किसान लल्लूराम सिंह (Lalluram Singh) के अपहरण का प्रयास किया। लल्लूराम के बेटे शिवसिंह (Shiv Singh) ने बताया कि उसके पिता को खेत पर दो हथियारबंद लोग मिले, जिन्होंने उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा। थोड़ी दूर चलने पर करीब एक दर्जन लोग और मिले, जिनमें दो महिलाएं भी थीं। इनके पास भी हथियार थे।
बिना किसी पूछताछ या मारपीट (Beating) की। यह लोग उन्हें अपने साथ लेकर चले, लेकिन किसान नहीं चल सका तो उसे वहीं छोडक़र आगे बढ़ गए। किसान ने बताया कि अपहर्ताओं द्वारा की जा रही बातचीत से पता चला है कि उन्होंने कई और लोगों के अपहरण की योजना बनाई है। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों की मदद से डकैतों की तलाश की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved