img-fluid

डकैतों ने घर में घुसकर बलात्‍कार किया और जेवर लेकर फरार

November 19, 2024

पटना। बिहार (Bihar) की धर्मनगरी कहे जाने वाले गया (Gaya) से एक अजीबोगरीब वारदात की खबर आई है। एक किसान के घर में डकैती करने पहुंचे बदमाशों ने न सिर्फ लूटपाट की बल्कि घर की महिला से रेप कर वीडियो बना लिया। जाते जाते डकैतों ने बक्से में रखे एक लाख रुपए और महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने एक कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए गया अस्पताल में भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना गया जिले के परैया थाना क्षेत्र की है। जनकारी के अनुसार परैया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात को दो युवक एक किसान के घर में जा घुसे। घर में घुसने के बाद दोनों बदमाशों ने घर की एक महिला को पकड़ लिया। महिला को कब्जे में लेकर बदमाशों ने बक्से की चाभी छीन ली और उसके अंदर रखे एक लाख रुपए लूट लिए। महिला ने जमीन बंधक रखकर कर्ज के रूप में यह रुपए लाए थे। इसके साथ दोनों ने महिला के गले से एक चेन भी छीन लिया। इसी दौरान महिला के साथ एक बदमाश ने दुष्कर्म किया तो दूसरे ने उसका वीडियो बना लिया।



स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के के मुताबिक किसान परिवार अनपनी एक जमीन को इजारा(बंधक) पर रखा गया और उसके बदले 1 लाख ब्याज पर हासिल किया था। किसान अपने खेतों में पटवन के लिए मोटर बोरिंग लगाने की योजना बना रह थे। इसी मकसद से रुपए घर में जुटाए गए थे। लेकिन, इसकी भनक अपराधियों को लग गई। रविवार की देर रात दो अपराधी घर में घुस आए और निर्माणाधीन भवन में घुसने के बाद एक कमरे में सोई 42 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया और एक लाख कैश लूट लिया। दोनों की पहचान हो चुकी है जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना मिलने पर छानबीन करने पहुंची पुलिस पदाधिकारी शशिकला सिंह ने बताया कि पड़ोस के दो लड़कों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। मुंह दबाकर महिला के साथ रेप किया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गयी है और एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। इस बीच दुष्कर्म पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए प्रभावती अस्पताल भेजा गया है।

इस संबंध में परैया थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पीङित महिला को गया अस्पताल भेजा गया है। परैया पुलिस के पदाधिकारी भी उनके साथ है। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Share:

  • सावरकर पर टिप्पणी: कोर्ट में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, अब फिर दिया गया आदेश

    Tue Nov 19 , 2024
    नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुणे की एक अदालत (Court) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पेश होने के लिए कहा गया. हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर (Damodar Savarkar) के पोते सत्यकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि (Defamation) की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कोर्ट ने उन्हें अदालत में पेश होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved