img-fluid

सनी देओल पर बच्चों की तरह दुलार करते दिखे पापा धर्मेंद्र, यूजर्स बोले-आदर्श बेटा

May 21, 2025

मुंबई। सनी देओल (Sunny Deol) अपने पिता एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के बेहद करीब हैं। वो अक्सर पिता के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते देखे गए हैं। अब एक्टर ने पापा को याद करते हुए एक और प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इस उम्र में भी पिता और बेटे के बीच प्यार देखा जा सकता है। सनी (Sunny Deol) अपने बूढ़े हो चुके पिता का खास ख्याल रख रहे हैं। दोनों के बीच इस खास रिश्ते को एक्टर के फैंस पसंद कर रहे हैं। गदर एक्टर को आदर्श बेटा बता रहे हैं।

पापा धर्मेंद्र के साथ वीडियो
सनी देओल इस समय बॉर्डर 2 की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने पापा धर्मेंद्र के साथ एक ट्रिप का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो उन्हें फिल्म की शूटिंग सेट पर याद कर रहे हैं। इस वीडियो में दोनों एक्टर्स को विंटर वियर में देखा जा सकता है। धर्मेंद्र ने लॉन्ग ब्लैक ओवर कोट पहना है। वहीं सनी देओल वार्म शर्ट और टोपी में दिख रहे हैं। दोनों अपने फैंस से बात करते हैं। अंत में धर्मेंद्र बेटे सनी देओल के माथे को चूमते हुए वीडियो को एंड कर देते हैं। सनी देओल ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आपको शूट पर याद कर रहा हूं। आपको बहुत प्यार करता हूं पापा। हमें ऐसे ट्रिप और ज्यादा करने की जरूरत है।’

सोशल मीडिया यूजर्स ने लुटाया प्यार
इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सनी देओल जैसा बेटा होना चाहिए’, एक और यूजर ने लिखा इस उम्र में भी धर्मेंद्र अपने बेटे को छोटे बच्चे की तरह चूम रहे हैं’, एक और यूजर ने लिखा, ‘सनी पाजी आप बहुत अच्छे सेअपने पापा का ख्याल रखते हैं’, एक और यूजर ने लिखा, ‘कितना खूबसूरत देओल परिवार है’।



अपकमिंग्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को साल 2023 में आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में थे। वहीं सनी देओल ने गदर 2 से धमाका किया था। अब एक्टर की अगली फिल्मों का इंतजार हो रहा है।

Share:

  • शाहरुख खान मानते हैं फिल्‍मों में अब तक का इस फिल्‍म का सबसे फेवरेट सीन

    Wed May 21 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने फिल्मी करियर में जबरदस्त, ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। कई ऐसी फिल्में जिन्होंने देश में ही नहीं विदेशों में भी पहचान बनाई। इन्हीं फिल्मों में शानदार परफॉरमेंस के बदौलत शाहरुख इंडस्ट्री के किंग खान (King Khan) बन पाए। उन्होंने कई यादगार किरदार और सीन दिए जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved