img-fluid

महाकाल वन के दूसरे फेस के काम की प्रतिदिन डिटेल देना होगी

April 10, 2023

  • 31 जुलाई तक करना है शेष काम पूरे

उज्जैन। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद महाकाल के बचे हुए कामों को 31 जुलाई तक पूरा करना है और इसके लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को कहा गया है कि वे प्रतिदिन वर्किंग रिपोर्ट शाम को देवें। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि वर्तमान में काम की गति धीमी चल रही है इसलिए यह व्यवस्था की गई है। यह निर्देश निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे महाकाल वन चरण 2 के कामों में लगे 15 से अधिक इंजीनियरों की बैठक में दिए।


उन्होंने कहा प्रतिदिन सुबह यह तय किया जाए कि महाकाल वन में जो भी काम चल रहे हैं उनमें से कितना काम पूरा करना है। उसका सुबह ही लक्ष्य तय करो और शाम को प्रतिदिन रिपोर्टिंग भी करो कि लक्ष्य क्या था और काम कितना हुआ। इसी आधार पर पूरी प्रगति रिपोर्ट बनेगी। हर हाल में हमें 31 जुलाई तक महाकाल वन चरण 2 के काम पूरे करना है और इसमें आप सब लग जाइए। निगमायुक्त रोशन कुमार सिंह प्रतिदिन महाकाल वन क्षेत्र का दौरा भी करते हैं और कामों को खुद देखते हैं। इसी के चलते उन्होंने इस काम में लगे इंजीनियरों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है।

Share:

  • गर्मी बढऩे के साथ ही बिजली की खपत भी बढऩे लगी

    Mon Apr 10 , 2023
    24 घंटे में सवा 9 लाख यूनिट का उपयोग कर रहे उज्जैनवासी-एसी और कूलर चले उज्जैन। शहर का तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शीतलता के लिए उपकरणों का भरपूर उपयोग भी हो रहा है। दस दिनों में बिजली की खपत में सवा 3 लाख यूनिट का इजाफा हुआ है। अब उज्जैन के लोग एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved