मोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरसिंहगढ़ में बीती देर रात अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक पर हमला कर गोली चला दी, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रैफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
दमोह देहात थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम नरसिंहगढ़ निवासी शिक्षक सतीश मिश्रा शनिवार देर रात बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसी दौरान उन गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved