टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अपने खूबसूरत मूव्स से सबको दीवाना बनाने वाली दीपिका का एक और डांस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं। इस डांस वीडियो को खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया हैं, जिसमें वह मेहंदी कलर की टॉप और ब्लैक कलर की कैप्री पहने हुए ‘गुच्ची’ गाने पर शानदार डांस मूव्स दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा-‘सबको वीकेंड की शुभकामनाएं!’
दीपिका के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा हैं। इसके साथ ही फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वीडियो में दीपिका के डांस के साथ ही उनका एक्सप्रेशन भी कमाल का हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब दीपिका का कोई डांस वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है।
स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक दिया और बाती हम में संध्या के किरदार से अभिनेत्री दीपिका सिंह घर-घर महशूर हुई थी। इसके बाद वह सीरियल कवच में भी नजर आई थी। दीपिका अक्सर सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़ी रहती हैं। दीपिका ने 2014 में डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। दीपिका और रोहित का एक बेटा सोहम है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved