img-fluid

90 के दशक की चमकती सितारों की रहस्यमयी कहानी: पर्दे से गायब हुईं ये 5 ग्लैमरस हीरोइनें आज कहां हैं

March 12, 2026

नई दिल्ली: 90 के दशक का बॉलीवुड एक अलग ही दौर माना जाता है। उस समय फिल्मों (films) की दुनिया में ग्लैमर के साथ एक रहस्य भी हुआ करता था। न सोशल मीडिया (social media) था और न ही हर समय सितारों के पीछे कैमरे (cameras) दौड़ते थे। दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को सिर्फ फिल्मों और कभी-कभार मैगजीन (magazines) के पन्नों पर ही देख पाते थे।यही वजह थी कि उस दौर के कई कलाकार अचानक चमके (shined) और फिर अचानक ही पर्दे से गायब भी हो गए। आज भी जब पुराने गाने या फिल्में याद आती हैं तो उनके साथ कई ऐसे चेहरे भी याद आ जाते हैं जिन्होंने कभी दर्शकों के दिलों पर राज किया था।ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियां(actresses)हैं जो 90 के दशक में बेहद लोकप्रिय थीं लेकिन समय के साथ उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अब गुमनाम(Anonymous)सी जिंदगी जी रही हैं।

इनमें सबसे पहला नाम प्रतिभा सिन्हा का आता है। प्रतिभा को असली पहचान फिल्म राजा हिंदुस्तानी के मशहूर गाने परदेसी परदेसी जाना नहीं से मिली थी। इस गाने में उनकी मौजूदगी ने उन्हें रातों रात चर्चित बना दिया था। प्रतिभा दिग्गज अभिनेत्री माला सिन्हा की बेटी हैं लेकिन फिल्मी दुनिया में वह लंबा सफर तय नहीं कर पाईं। कुछ साल पहले उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। बताया जाता है कि प्रतिभा अब मुंबई में अपनी मां के साथ शांत जीवन जी रही हैं और उन्होंने अपना नाम बदलकर प्रतिभा लोहानी रख लिया है।

इसी दौर की एक और चर्चित अभिनेत्री रितु शिवपुरी थीं। फिल्म आंखें के सुपरहिट गाने ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। गोविंदा और चंकी पांडे के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। आज रितु एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। कई सालों बाद उन्होंने टेलीविजन के जरिए वापसी की और कुछ टीवी शोज में भी नजर आईं। हाल के वर्षों में वह फिल्मों और फैशन इवेंट्स में भी दिखाई देती रहती हैं।

मयूरी कांगो का नाम भी इसी सूची में शामिल है। फिल्म पापा कहते हैं का गाना घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही आज भी लोगों की जुबान पर रहता है और इस गाने में नजर आने वाली मासूम सी अभिनेत्री मयूरी को लोग आज भी याद करते हैं। लेकिन मयूरी ने अभिनय की दुनिया को छोड़कर पढ़ाई को प्राथमिकता दी। वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं और वहां से एमबीए किया। इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट दुनिया में कदम रखा और कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया। कुछ समय तक वह गूगल इंडिया से भी जुड़ी रहीं और अब कॉर्पोरेट सेक्टर में सफल करियर बना चुकी हैं।

90 के दशक में अपनी खूबसूरती और चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली रंभा भी अचानक फिल्मों से दूर हो गईं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ साथ साउथ फिल्मों में भी काफी लोकप्रियता हासिल की थी। सलमान खान के साथ फिल्म जुड़वा में उनका किरदार काफी पसंद किया गया था। साल 2010 के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना लगभग बंद कर दिया। बाद में उन्होंने कनाडा के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली और अब अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फैमिली की झलकियां साझा करती रहती हैं।

इन अभिनेत्रियों में किमी काटकर का नाम भी खास है। अमिताभ बच्चन के साथ जुम्मा चुम्मा दे दे गाने में उनकी मौजूदगी ने उन्हें काफी चर्चा दिलाई थी। इससे पहले फिल्म टारजन ने उन्हें बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री के रूप में पहचान दिलाई थी। हालांकि 1990 के दशक की शुरुआत में ही उन्होंने मशहूर फोटोग्राफर और एड फिल्म मेकर शांतनु शौरी से शादी कर ली और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। कुछ समय तक वह ऑस्ट्रेलिया में रहीं लेकिन अब भारत लौट चुकी हैं और परिवार के साथ सादगी भरी जिंदगी जी रही हैं।

  • 90 के दशक की ये अभिनेत्रियां भले ही आज फिल्मों में सक्रिय न हों लेकिन उनके गाने और किरदार आज भी लोगों की यादों में जिंदा हैं। यही वजह है कि जब भी उस दौर की फिल्में और संगीत की चर्चा होती है तो इन चेहरों की झलक भी लोगों के जेहन में ताजा हो जाती है।

    Share:

  • होर्मुज में ईरान की नौसेना पर अमेरिका का वार, ट्रंप बोले- 58 जहाज और बारूदी नावों को किया नष्ट

    Thu Mar 12 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना (US Army)  ने ईरान की नौसैनिक ताकत पर बड़ा हमला किया है। ट्रंप ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved