img-fluid

इंदौर में होली और रंगपंचमी के चलते खतरनाक मकान और झूलते तारों को हटाएंगे

February 26, 2026

  • निगम कमिश्नर ने अफसरों को दिए निर्देश, हर साल सूची तो बनती है कार्रवाई नहीं होती

इंदौर। होली और रंगपंचमी पर बाने और गेर निकलने के दौरान उन मार्गों पर खतरनाक मकानों को चिह्नित कर तोड़ा जाएगा और साथ ही झूलते बिजली के तारों को भी हटाने का काम निगम की टीमें विद्युत मंडल के साथ मिलकर शुरू करेंगी। कल निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने सभी झोनल अधिकारियों से चर्चा की और होली और रंगपंचमी के चलते कई मार्गों से निकलने वाली गेर और बाने के लिए तैयारियां करने को कहा है, ताकि उस दौरान किसी प्रकार की घटना-दुर्घटना न हो।


  • रंगपंचमी पर पुराने क्षेत्रों से कई गेर लोगों के हुजूम के साथ निकलती है और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग गेर देखने के लिए मकानों, ओटलों और गैलरियों पर खड़े रहते हैं। ऐसे में उन खतरनाक मकानों को चिह्नित कर तोडऩे की कार्रवाई की जाए। खजूरी बाजार, गोराकुंड से लेकर कई अन्य क्षेत्रों में खतरनाक मकान हंै और उन्हें आज से चिह्नित किया जाएगा।

    अधिकारियों के मुताबिक इसके अलावा उक्त मार्गों पर बिजली के झूलते तारों को भी विद्युत मंडल की टीमों के साथ मिलकर हटाने का काम शुरू होगा। मध्य क्षेत्र के कई बाजारों में केबलें और बिजली के तारों के कारण पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं और पूर्व में नगर निगम ने विद्युत मंडल के साथ मिलकर बिजली के खुले तारों को हटाने का अभियान शुरू किया था, लेकिन यह अभियान थोड़े ही दिन में विभिन्न कारणों के चलते बंद हो गया।

    Share:

  • इजरायल : याद वाशेम पहुंचे PM मोदी, शहीदों को किया नमन, होलोकास्ट में नाजियों ने मार दिए थे 60 लाख यहूदी!

    Thu Feb 26 , 2026
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इजरायल (Israel) में ‘याद वाशेम’ ( Yad Vashem) पहुंचे हुए हैं. उनके साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू भी मौजूद थे. पीएम मोदी होलोकास्ट पीड़ितों की निशानियों से रूबरू हुए और उन्हें नमन किया. ये जगह होलोकास्ट की याद दिलाती है. यहां होलोकास्ट के दौरान जान गंवाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved